फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबी में 24 व बिनानी में 20 नामांकन

Fri, 16 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो,मिर्जापुर, मऊ
विज्ञापन
नामांकन
विज्ञापन
केबी और जीडी बिनानी कॉलेज में छात्रसंघ उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन किया। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा रही। केबी कॉलेज में 24 और जीडी बिनानी कॉलेज में 20 नामांकन किया गया। वहीं नामांकन के दौरान बरसात ने छात्रों के मंसुबों पर पानी फेर दिया। फिर भी उम्मीदवारों ने  गर्मजोशी के साथ नामांकन किया।
विज्ञापन



छात्रसंघ चुनाव 2016-17 के लिए केबी कॉलेज में 24 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अंकित यादव, नूर अली, शिव प्रसाद गिरि और प्रिंस सोनी अध्यक्ष, सलीम अंसारी, कृष्णकांत और अखिलेश कुमार गोड़ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव, शनि पांडेय महामंत्री, शनि पांडेय महामंत्री, रवि सोनकर और पवन गोड़ ने पुस्तकालय मंत्री पद के लिए नामांकन किया। वहीं शुभम कुमार गुप्ता, रवि, अमित कुमार यादव, तनु गुप्ता, साहिल सोनी, शिव कुमार, अंकित सिंह, विनय यादव, शिवम, विजय यादव ने कला संकाय प्रतिनिधि, मनोज कुमार गुप्ता और शुभम सोनी ने विज्ञान संकाय तथा शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए शाकिब खान ने नामांकन किया। प्राचार्य ने शांतिपूर्ण नामांकन होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। इस दौरान देवेंद्र पांडेय, शरद मेहरोत्रा, करनैल सिंह, राजेेश यादव, सुनीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।इसके अलावा कटरा कोतवाल सुनील दत्त दूबे, लालडिग्गी चौकी इंचार्ज राममिलन यादव आदि मौजूद रहे।


जीडी बिनानी कॉलेज में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी डा. केके चौरसिया ने बताया कि शिवम पाठक, शिवम गुप्ता, श्याम अचल यादव, विकेश सिंह और सागर सिंह ने अध्यक्ष, संदीप कुमार मौर्य और शुभम कुमार सोनकर ने उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार, सीमा गौतम, सुरज कुमार गुप्ता और रवि कुमार बिंद ने महामंत्री, विशाल केशरी, दीपक केसरी, सुधरमन सिंह वैश्य, नवीन श्रीवस्तव और हर्ष पांडेय ने पुस्तकालय मंत्री, अक्षय अग्रवाल, प्रवीण कुमार और शिवम तिवारी ने वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि तथा अजय यादव और भरत चौहान ने  कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल, सहायक  चुनाव अधिकारी ड़ा. ध्रुवजी पांडेय, डा. राजेश पांडेय, डा. बीना सिंह, डा.  विनोद पांडेय, डा. केसी अग्रहरि, डा. विमलेश सिंह, डा. कुसुम गुप्ता के अलावा इंस्पेक्टर शफीक अहमद दरोगा राजेश यादव, शैलेश कुमार, पकंज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें