फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर भैसासुर मंदिर के पास सोमवार की भोर में चार बजे निर्माणाधीन बाईपास पर रखे मिट्टी के ढेर में टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोपहर में युवक की शिनाख्त हुई तो पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के रोहनियां थाना क्षेत्र के अमरा खैरा चक गांव निवासी रामबालक बिंद (28) बाइक से किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। वाराणसी-मिर्जापुर भैसासुर मंदिर के पास निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर रखे मिट्टी के ढेर से टकराकर वह गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार्यदायी संस्था डीबीएल कंपनी द्वारा मार्ग चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। गाड़ी के नंबर के जरीए पुलिस ने दोपहर में उसकी शिनाख्त की। रामबालक की पत्नी मायके अहरौरा थाना क्षेत्र के घाटमपुर में रह रही थी। सोमवार की सुबह वह देवकर के साथ विदा होकर दोपहर में घर पहुंची तो नरायनपुर पुलिस ने पति के मौत की सूचना मिली। जिसके बाद वे बेसुध हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पाच भाईयो मेेंतीसरे नम्बर पर था। दूध बेचने का कार्य करता था। उसकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। नरायनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें