फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महुअट गांव के पास रविवार की सुबह सात बजे ट्रक का धक्का लगने से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई-बहन को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर कला थाना कोरांव प्रयागराज निवासी अजीत मौर्य (23) अपनी बहन अंजू (20) को बाइक पर बैठाकर रविवार की सुबह परीक्षा दिलाने जा रहा था। उसी दौरान गायत्री पेट्रोल पंप के पास खड़ा एक ट्रक दूसरी ओर जाने के लिए अचानक रोड पर मुड़ने लगा। जिसकी चपेट में आ गए। अचानक ट्रक से धक्का लगने के कारण बाइक सवार दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट लग गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में घायल दोनों भाई-बहन को अस्पताल भेजने के बाद धक्का मारने वाले ट्रक को चालक समेत पुलिस की हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें