फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ की करतूत: साइड नहीं दी तो पिकअप चालक से जानलेवा बदला, नीचे उतारा और चाकू से गोद डाला

Thu, 14 Sep 2023 02:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर शहर में गार्ड की हत्या कर लूट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि गुरुवार को दिनदहाड़े एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।  जिगना थाना क्षेत्र में बाइक सवार मनबढ़ युवक ने पिकअप चालक को चाकू से गोद डाला। 
विज्ञापन
पिकअप चालक की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर शहर में गार्ड की हत्या कर लूट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि गुरुवार को दिनदहाड़े एक और वारदात हो गई।  जिगना थाना क्षेत्र के नगवासी गांव के पास बाइक सवार मनबढ़ युवक ने पिकअप चालक को चाकू से गोद डाला। मंडलीय अस्पताल में भर्ती चालक की हालत गंभीर है। साइड नहीं देने पर बाइक सवार युवक ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के कोटरा कंतित बलुआ गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह  (36) पुत्र रामबदन सिंह प्रतिदिन की तरह अपने पिकअप में आलू लाद कर बेचने के लिए निकला था। वह नगवासी गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवार से पास लेने को लेकर विवाद हो गया।

पेट और हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

बाइक सवार ने गाड़ी खड़ी करके पिकअप चालक प्रदीप कुमार सिंह को नीचे उतारा। हाथापाई होने से आक्रोशित युवक ने चाकू से प्रदीप के हाथ और पेट में चाकू से कई वार किए। खून से लथपथ प्रदीप सड़क पर गिरने के बाद तड़पने लगा। इधर, मौके पर मौजूद लोग जबतक पूरा समझते तबतक युवक बाइक समेत फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: 13 जिलों में दबिश, 34 संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस ने झोंकी ताकत फिर भी बदमाश पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घायल प्रदीप के भाई उदय राज ने बताया कि उसका भाई आलू बेचने गया था। रास्ते में साइड लेने के विवाद में बाइक सवार ने चाकू मारा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें