फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक चालक की मौत, ऑटो सवार तीन घायल

विज्ञापन
अदलहाट के फत्तेपुर गांव के पास ऑटो से टकराई डीसीएम फोटो श्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
अदलहाट। फत्तेपुर गांव स्थित टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार की देर रात साढ़े नौ बजे डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारते हुए एक ऑटो में जा टकराई। घटनास्थल पर बाइक चालक संदीप सिंह की मौत हो गई। ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद डीसीएम व ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी संदीप सिंह (42) बाइक से अदलहाट से नरायनपुर जा रहे थे। वे जैसे ही थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि पीछे से डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारते हुए बगल में चल रही ऑटो से जा टकराई। इससे बाइक चालक संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई। ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के बाद लोग अपने गंतव्य को चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि हादसे में बाइक सवार संदीप सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें