फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रेलर से टकराकर डीसीएम चालक घायल

विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के मझगवां के पास रात को खड़ी ट्रेलर से टकराकर क्षतिग्रस्त डीसीएम, स्रोत सोशल - फोटो : credit
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह के मझगवां के पास बुधवार की देर रात खड़े ट्रेलर से टकराकर प्रयागराज के थरवही गांव निवासी डीसीएम चालक घनश्याम शर्मा (45) घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय निवासी रवि यादव और उनके साथियों ने रस्सी और रॉड की मदद से किसी तरह चालक को बाहर निकालकर पीएचसी चील्ह पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। वह जौनपुर से पानी की बोतल लादकर मिर्जापुर जा रहा था। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर मझगवां गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रेलर में वह पीछे से टक्कर मार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें