फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल।अष्टभुजा चौकी अंतर्गत इलाहाबाद-मिर्जापुर हाईवे मार्ग पर गोपालपुर उधीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

देेहात कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरा गांव निवासी सालिक कुमार गुप्ता (30) बुधवार की शाम को एक शादी में शामिल होने जा रहा है। बृहस्पतिवार की भोर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर उधीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसको धक्का मार दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तलाशी में उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें