फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइपास नरायनपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार राजगीर की मौत हो गयी। निर्माणाधीन अधूरे रेलवे ओवरब्रिज के चलते एक ही रूट से आवागमन के चलते आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के तियरा निवासी विजय कुमार (42) पुत्र शिवमूरत बियार वाराणसी में राजगीर का कार्य करके बाइक से घर आ रहा था। रेलवे ओवरब्रिज के पास किसी वाहन से टकराकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए रामनगर वाराणसी को भेज दिया। जहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गयी। जानकारी होने पर परिजन भी रामनगर अस्पताल पहुंच गए। विजय कुमार के मौत की पुष्टी होने पर परिजनों ने शव को नरायनपुर पुलिस को सौंप दिया। मृतक के पुत्र आकाश कुमार की तहरीर पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक को दो पुत्री व एक पुत्र आकाश कुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें