फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर-लहंगपुर बार्डर के पास बुधवार की रात को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के सैयरदाराजा थाना क्षेत्र के मरुई बरहनी निवासी अजय कुमार (27) पुत्र मंगल राम मजदूरी करताहै। उसे दो पुत्री है। बड़ी पुत्री चार वर्ष की है। फरवरी माह में अजय की पत्नी की डिलीवरी होनी थी। उसे पुत्री हुई। इसके बाद से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। बुधवार को पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए अजय कुमार बाइक से ससुराल लालगंज के तुलसी गांव जा रहा था। वह देहात कोतवाली के करनपुर-लहंगपुर बार्डर पर पहुंचा था कि ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। बाइक सवार का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हेलमेट लगाए होने के बाद भी उसके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब तक पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाती। उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें