फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलागंज के सामने सोमवार की सुबह पौने आठ बजे सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक को पकड़ कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रसूलागंज निवासी राजेश राम (35) पुत्र शंकर घर से कुछ दूरी पर अपनी बाइक से सड़क पार कर रहा था। इस दौरान वाराणसी से नरायनपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार ने उसे टक्कर मार दिया। ट्रक की चपेट में आने से राजेश राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि बड़े वाहन तेज रफ्तार से गुजरते है। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेजवाया। चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है। वह मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। युवक की मौत से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें