फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : काम से वापस जाते समय हुआ हादसा

Wed, 27 Nov 2024 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

क्रशर प्लांट में मजदूरी करके वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक इंद्रकुश गांव के पास पहुंचा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनार स्थित स्थानीय थाना क्षेत्र के चुनार राजगढ़ मार्ग पर इंद्रकुश गांव के पास बुधवार की रात साढ़े आठ बजे किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ही कूबां तरंगा गांव निवासी अनुज उर्फ गोलू (26) क्षेत्र के ही किसी क्रशर प्लांट पर मजदूरी का काम करता था। रात लगभग साढ़े आठ बजे प्लांट से काम करने के बाद वापस घर जा रहा था कि इसी दौरान रास्ते मे इन्द्रकुश गांव के पास  किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आते जाते राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया ।कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक के मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें