फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना-धौरुपुर मार्ग पर मारुती पेंट कंपनी के पास शुक्रवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीररूप से घायल हुआ। जबतक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन

मृत युवक अजय चौहान उर्फ अर्जुन चौहान देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर गांव निवासी स्व. हृदय नरायण चौहान का पुत्र था। शुक्रवार की शाम युवक के बहनोई बाइक से उसके घर आए थे। बताया जाता है बहनोई बाइक खड़ाकर अभी हाथ मुंह धुल ही रहे थे, कि मौका पाकर अजय उनकी बाइक लेकर बाजार की तरफ चल दिया। इसदौरान वह बाइक लेकर जैसे ही भरुहना रोड पर मारुती पेंट कंपनी के पास पहुंचा, तभी ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना के समय युवक हेलमेट भी नहीं लगाया था। इसके चलते उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक गंभीररुप से घायल हुआ, जबतक उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर भरुहना चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही उसके परिजनों को घटना की सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें