फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ा तस्कर, दरोगा ने सिपाही पर छोड़ने का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला जंगल में मवेशियों की तस्करी करके ले जा रहे पांच तस्करों को पकड़कर ग्रामीणों ने भाजपा नेता को सूचना दी। भाजपा नेता ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो थाने के ही एक दरोगा को फोन लगाकर तस्कर ने फोन सिपाही को दिया तो दरोगा सिपाही से पशु तस्करों को छोड़ने की बात कहने लगा। इसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। पंचायत के बाद दो नाबालिगों को छोड़कर तीन तस्करों को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन

छह पशु तस्करों द्वारा कई पशुओँ को सिरसी, पनियरा, घोरी, पीयूरी से हांककर पटेहरा जंगल के रास्ते राजगढ़ लुसा ले जाय जा रहा था। ग्रामीणों ने पशु तस्करों को रोका तो एक फरार हो गया। पांच को पकड़कर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह को सूचना दी। सोनू ने मड़िहान थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्करों को हिरासत में लिया तो तस्करों के सरगना ने मड़िहान थाने पर नियुक्त एक दरोगा को फोन कर पुलिस के पकड़ने की जानकारी दी। दरोगा ने मौजूद कांस्टेबल से फोन पर बात कर तस्करों को छोड़ने के लिए कहा। दरोगा द्वारा दबाव बनता देख भाजपा नेता ने बजरंग दल के सह संयोजक अविनाश सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया। घंटो चली पंचायत के बाद पुलिस आरोपी तीन तस्करों को थाने पर ले गयी। दो नाबालिग को छोड़ दिया गया। सभी पशुओं को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया। आरोपी सरगना ने बताया कि संतनगर चौकी, पटेहरा चौकी और मड़िहान थाने पर बात कर पशुओं को ले जा रहा था। इस संबंध में सीओ नक्सल अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें