फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस में टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार की दोपहर यादवपुर गांव के सामने रोडवेज की खड़ी बस में बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवको को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में मृत युवक के बहन की 14 मई को शादी थी। इससे घर के खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी विशाल बिंद (19) पुत्र कमलेश अपनी मां शारदा देवी (40) के साथ प्रयागराज जनपद के मानपुर गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। सेमरी मोड़ पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी जिगना थाना के बौडई जोगिया निवासी राजेश कुमार (40) बाइक लेकर आ गया। वह नरोइया बाजार जा रहा था। विशाल ने जिगना तक ले चलने को कहा तो राजेश ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। यादवपुर के पास शक्तिनगर से प्रयागराज जा रही परिवहन निगम की बस खड़ी होकर सवारी उतार रही थी तभी बाइक सवार बस में जा टकराए। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजा गया जहां से डा. रत्नाकर मिश्र ने राजेश बिंद और विशाल बिंद को गम्भीर चोट लगे होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। शारदा देवी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा है। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने राजेश बिंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई तीन बहन में दूसरे नम्बर पर था। बोरिंग मिस्त्री का का काम करता था। मृतक को दो पुत्र परमेश्वरी व मनोज है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी व माता श्याम देबी का रो रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें