कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी प्रमोद यादव (32) की रविवार की रात औराई ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गईं। प्रमोद यादव पनीर व छेना बेचता था। रविवार की शाम को घर से छेना व पनीर लेकर औराई के लिए निकला था। दुकानदारों को पनीर व छेना देकर वापस लौट रहा था तो ओवर ब्रिज पर बाइक को मोड़ने लगा। तभी तेज रफ्तार से वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी पहचान कर घर वालों को सुचना दी।