वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बरबकपुर गेट के पास सोमवार की रात दो बजे एक ही बाइक पर सवार होकर अहरौरा की ओर आ रहे दो लोग तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर गिर पड़े। हादसे में पीछे बैठे क्रशर कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
बाइक सवार ट्रक चालक सोमवार की रात वाराणसी गए थे। देर रात दो बजे वाराणसी से अहरौरा की ओर ट्रक का पार्ट बनवा कर आनंदी पुर स्थित क्रेशर प्लांट पर वापस लौट रहे थे। बरबकपुर गेट के पास तेज गति से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गिर गए। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे रामनिवास कुशवाहा (40) निवासी दरवेश शाह का नगल बसेड़ी जनपद थौलापुर राजस्थान के सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। चालक दिलीप सिंह (28) निवासी मूजडीह भी मामूली रूप से घायल हो गए। परिजनों को हादसे की जानकारी दी। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। हादसे के दौरान चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। घायल युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों आनंदी पुर स्थित क्रशर प्लांट के कर्मचारी रहे हैं।