फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ और प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सिटी के देवापुर पचवल गांव के लोगों ने प्रधान एवं बीएलओ के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर  पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधान से  मिलीभगत करके दुल्लहपुर गांव के वोटरों का नाम देवापुर पचवल में कर दिया है।
विज्ञापन


 ग्रामीणों में इस बात को लेकर खासी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी पूरी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और बीएलओ एवं प्रधान के खिलाफ नारेजाबी की।

आरोप लगाया कि प्रधान ने बीएलओ से मिलीभगत कर दुल्लहपुर गांव के अधिकांश मतदाताओं का   नाम देवापुर पचवल गांव में अंकित करा दिया है। ऐसा उसने आने वाले पंचायत चुनाव में अपने  कुछ खास लोगों जीत दिलाने के लिए किया है।

 इसलिए पूरे मामले की जांच कराकर दुल्लहपुर के वोटरों का नाम देवापुर पचवल से हटाकर दोबारा दुल्लहपुर में किया जाए। जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें