फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के दरबार में उमड़े भक्त

Tue, 18 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सावन माह के तीसरे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। भोर से  ही शिव मंदिरों में वैदिक  मंत्रोच्चार बीच रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ ही पूजन-अर्चन का  दौर  चलता रहा।

अल-सुबह शिवालयों में पहुंच कर व्रती महिलाओं सहित पुरुष भक्तजनों  ने विधिवत पूजन-पाठ कर सुख-समृद्घि के लिए कामना किया। घंटा-घड़ियाल,शंख, बोलबम और हर-हर  महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा था।
विज्ञापन

 
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ को वैदिक मंत्रोच्चार बीच जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व  दुग्धाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।

माला-फूल, बेलपत्र,  भांग-धतूरा और प्रसाद लिए  शिव मंदिर  पहुंचे शिव भक्तों ने दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की।

 शिवालयों में भगवान शंकर का बेलपत्र और आकर्षक फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का  दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे।

 नगर के  श्री पंचमुखी  महादेव सहित  श्री ताड़केश्वर महादेव, श्री टाटेश्वर  महादेव, श्री बाबा बूढ़ेनाथ महादेव, श्री नागेश्वर महादेव,  श्री आनंदेश्वर महादेव, श्री प्राचीन  पंचमुखी  महादेव, श्री रामेश्वर महादेव सहित कई अन्य शिव  मंदिरों में भोर से लेकर देर रात तक दर्शन-पूजन का दौर चलता रहा।

सुबह के समय रिमझिम फुहारों के बीच मंदिर पहुंचे शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। गंगा घाट पहुुंचे भक्तों ने स्नान करने के बाद तट पर स्थित शिवालयों में  विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


शिव मंदिरों की आकर्षक फूल-पत्तियों सहित बिजली के रंग-बिरंगे झालरों  से की गई  सजावट  अलौकिक छटा बिखेर रही थी।

शिव  मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन  का भी दौर चलता रहा, भक्तों ने  ढोलक-मंजीरे की धुन पर शिव भजनों को भगवान शंकर के चरणों में समर्पित किया। हर-हर महादेव एवं बोल बम से गूंज रहा था। 

नगर  क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़ को देेखते हुए  पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें