फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतरत्न दिया जाए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के चित्र श्रद्धासुमन अर्पित करती सांसद अनुप्रिया पटेल। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया। शुक्रवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आजाद भारत में सच्चे मायने में किसानों के दु:ख-दर्द को किसी ने समझा तो वो थे हम सबके पथ-प्रदर्शक चौधरी चरण सिंह। सांसद ने कहा कि चौधरी साहब जीवन के अंतिम क्षण तक किसानों के हक-हुकूक के लिए संघर्ष करते रहे। चौधरी साहब ने ही वास्तव में कृषि से संबंधित समस्याओं को समझा और किसानों को उनका हक दिलाया। अत: किसानों के मान-सम्मान के लिए चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, पार्टी जिलाध्यक्ष रामलोटन बिंद, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने भी याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें