फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोकर उठने से पहले पहुंचाते हैं देश, दुनियां की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सामाजिक सरोकारों की कड़ी में जिला प्रशासन जहां अनवरत जरूरतमंदों की मदद कर रहा है वहीं न भय और न थकान प्रतिदिन जन-जन तक जिले सहित देश और विदेश की खबरे पहुंचाने वाले कर्मयोद्धा भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे कर्मयोद्धाओं के मदद के लिए ग्राम प्रधान अशोक शर्मा ने हांथ आगे बढ़ाया। उन्होंने पट्टी कला में स्थित महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर मौजूद अमर उजाला समाचार पत्र के हमराहियों के साहस को नमन करते हुए खाद्य सामग्री वितरित की। बीडीओ हेमंत सिंह ने कहा कि अखबार विक्रेता ही सच्चे कर्मयोगी हैं। जब सुबह हम सब नींद में रहते हैं, तब ऐसे कर्मयोद्धा अखबार वितरण में लग जाते हैं।
बिना डरे, बिना रुके देश-दुनिया की ताजी खबरों से हम सभी को रूबरू कराते हैं। उन्होंने समाचार पत्र विक्रेताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। ग्राम प्रधान अशोक शर्मा ने उन्हे राशन किट मुहैया कराई। इस दौरान नरसिंह चौहान, विजय यादव, दिलीप कुमार, जय प्रकाश, अखिलेश,सूरज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें