फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आसान किश्त योजना 31 मई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए किसान आसान किश्त योजना के पंजीकरण की तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को लखनऊ स्थित शक्तिभवन से मिर्जापुर व प्रयागराज मंडल के सांसद, विधायक व अवर अभियंता स्तर तक के अधिकारियों से वीडीओ कांफ्रेंसिंग से योजनाओं की हकीकत जान रहे थे। उन्होंने कहा कि मार्च व अप्रैल के बिलों को भी 15 मई तक जमा कर देने पर बिना किसी सरचार्ज के बिल में एक फीसद की छूट भी दी जाएगी।
उन्होंन आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने को कहा। अधिकारियों से कहा कि वे नियमित पेट्रोलिंग करें ताकि लाकडाउन में लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। ऊर्जा मंत्री ने सौभाग्य योजना की भी समीक्षा की और कहा कि जो भी कनेक्शन लेने के इच्छुक है। उनको तत्काल कनेक्शन दिया जाए। उन्होंने कहा कि कई जगहों से बिना कनेक्शन के ही बिल आने की शिकायत मिल रही है। ऐसे स्थानों पर बिल निरस्त कर तत्काल कनेक्शन देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें