फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बांस की कोठी रास्ते में बाधक, काटने नहीं दे रहे विपक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी 18 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें भूमि विवाद और कब्जे की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। कुल 239 मामले आए, जिनमें से 30 का निस्तारण हो सका। छह थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के जयकर कला गांव के संतोष तिवारी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चक रोड पर बांस की कोठी के चलते रास्ता बाधित हो गया है। विपक्षी बांस की कोठी नहीं काटने दे रहा है। इस पर डीएम प्रियंका निरंजन ने लेखपाल और दुबार कला चौकी इंचार्ज को बांस कटवाने का निर्देश दिया।
पतार कला के सोमनाथ ने बताया कि उसके खेत को विपक्षी जबरन जोत रहे है। दूबार कला गांव के आनंद कुमार ने बताया कि लेखपाल ने पैमाइश कर पथरगड्डी कराई थी। विपक्षी ने पत्थर उखाड़ दिया है।
विज्ञापन

मामले में डीएम ने लेखपाल को तलब किया। निर्देश दिया कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हलिया के मतवार गांव निवासी रामचरन, साविर, सरजू ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी जमीन को पड़ोसी अपना बताकर जोतने नहीं दे रहा। राजपुर गांव के सभाजीत ने बताया कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर गांव के एक व्यक्ति जबरन कब्जा कर लिया है।
लालगंज में डीएम प्रियंका निरंजन और एसएसपी सोमेन बर्मा ने शिकायतें सुनीं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने लेखपालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे, एसडीएम संजीव कुमार यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह, थानाध्यक्ष संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

चील्ह में एएसपी सिटी नितेश सिंह और हलिया में तहसीलदार दीक्षा पांडेय ने शिकायतें सुनीं।
पड़री थाने में नायब तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय और जिगना थाने में तहसीलदार सदर विशाल शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें