फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में भिड़ा ऑटो, सात यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास शुक्रवार की शाम सवारियों से भरा ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार बच्चे व महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां एक महिला समेत तीन की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वही ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में सवारियों को भरकर ओवर लोड ऑटो चालक बेतरतीव सड़को पर फर्राटे भर रहे हैं। जो दुर्घटना का सबब बन रहा है। शुक्रवार को नदिहार बाजार से ओवर लोड सवारी भरकर ऑटो चालक सोनभद्र की तरफ जा रहा था। जो क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग के किनारे पेट्रोल पंप के पास खड़ी डीसीएम में अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार रामबली (32) पुत्र लालजी, प्रदीप (7) पुत्र रामबली व रिंकू देवी (30) पत्नी रामबली निवासी मुबारकपुर सोनभद्र व राजीव (12) पुत्र जैसू, रीता देवी (30) पत्नी जैसू व निखिल (8) पुत्र जैसू निवासी जड़ेरुआ सोनभद्र व अरविंद (45) पुत्र चिरंजीव निवासी कठपुरवा सोनभद्र घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां अरविंद, रीता देवी व निखिल की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें