हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव में राजमनि की 16 वर्षीया पुत्री कंचन की देर रात हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन मंडलीय चिकित्सालय न ले जाकर वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में किशोरी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि अचानक पेट मे दर्द हुआ था। जिसे उपचार के लिए ले जा रहे थे की रास्ते मे मौत हो गई। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया विशाक्त पदार्थ खाने से किशोरी की हालात बिगड़ी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया था।