फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित फत्तेपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार को देर रात कर्मचारियों से मारपीट करने व पांच राउंड हवाई फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को देर शाम एसीपी टोलवेज के उप महाप्रबंधक की तहरीर पर सात नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

एसीपी टोलवेज के उप महाप्रबंधक रमजान अब्दुल्ला ने तहरीर में बताया है कि मंगलवार को स्कार्पियो, फार्च्यूनर समेत दो वाहन टोल नंबर एक व दो पर आए। दोनों वाहनों में आठ-नौ की संख्या में बैठे लोग उतर कर कर्मचारियों को गाली देने लगे और बैरियर हटाने का प्रयास करने लगे। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि टोल कर्मी व गार्ड ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की। यह आरोप भी लगाया है कि वाहन से उतरे लोगों ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल व राइफल से चार से पांच राउंड फायरिंग की। तहरीर में उप महाप्रबंधक ने आरोप लगाया है कि सोनभद्र के चोपन थाने के प्रीत नगर सेंधूवारी निवासी अरुण सिंह, राबर्ट्सगंज निवासी रंजीत केशरी, लकी, गड़बरा निवासी आकाश, पड़री थाने के नुनौती गांव निवासी धीरू, नवीन सिंह, राजन सिंह व मिर्जापुर के दो अज्ञात लोगों ने टोलवेज के गार्ड कमलेश कुमार यादव, टोल कलेक्टर अभिषेक यादव व शिफ्ट प्रभारी राहुल सिंह के साथ मारपीट की। साथ ही गार्ड को धमकाने के साथ ही उसे गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इसके बाद पिस्टल लहराते हुए वहां से निकल गए। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि सात नामजद व दो अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें