फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी और सीओ मिले गैरहाजिर, आईजी सख्त

Thu, 28 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
एसपी अरविंद सेन के निरीक्षण में गुरुवार को दोनों एडिशनल एसपी और एक सीओ आफिस से अनुपस्थित मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आईजी वाराणसी को मामले से अवगत कराया। इस पर उन्होंने तीनों से जवाब मांगा है। आईजी जोन ने एसपी से तीनों अधिकारियों को तलब कर अनुपस्थित रहने का कारण पूछते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


एसपी से कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरविंद मिश्रा समेत अन्य सीओ ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं। वह कार्यालय में कभी दिखाई नहीं देते हैं और आते भी हैं तो काफी देर से। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों एएसपी के कार्यालय पहुंचे, दोनों एएसपी नहीं थे। इसके बाद सीओ सदर रामनाथ वर्मा के कमरे में गए तो वह भी नहीं मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

कहा कि यह घोर लापरवाही है। उन्होंने तत्काल मामले से आईजी जोन वाराणसी एसके भगत को अवगत कराया। जानकारी होते ही आईजी जोन ने तत्काल तीनों अधिकारियों से गायब रहने पर जवाब देने को कहा। उन्होंने एसपी को निर्देश दिया कि तीनों अधिकारियों को तलब कर उनका जवाब दर्ज कर उसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। हालांकि तीनों से पूछताछ करने पर एसपी सिटी ने बताया वह बलिया वीआईपी ड्यूटी में जा रहे हैं। वहीं एसपी नक्सल ने क्षेत्र में होना बताया। जबकि सीओ सदर ने हाईकोर्ट में किसी केस के मामले में मौजूद रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें