फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखड़ के नक्शेकदम पर पांच और ब्लॉक

Thu, 28 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
विज्ञापन
सीखड़ ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों को काफी दिनों से खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रशासन जीतोड़ मेहनत कर रहा था। इसमें भी सीखड़ ग्राम पंचायत सबसे अव्वल रहा। इसी आधार पर यहां की प्रधान रंजना सिंह को राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत के तहत चयनित कर 24 अप्रैल को जमशेदपुर में प्रधानमंत्री की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री विरेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया था। इसे जिले के लिए एक सम्मान मानते हुए प्रशासन ने और पांच ब्लॉकों में अब यह अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिले में अब सीखड़ के साथ ही मझवां, कोन, छानबे, जमालपुर और नरायनपुर ब्लॉक में भी स्वच्छता अभियान चलेगा। अभियान के तहत जरूरत के अनुसार शौचालयों का निर्माण और लोगों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीखड़ के स्वच्छता अभियान की सफलता को देखते हुए प्रशासनिक अमला दूसरे चरण में इन पांच ब्लाकों को भी स्वच्छ करने की कवायद में जुट गया है। प्रधानमंत्री के संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत विकास खंड सीखड़ में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने में सरकारी अमला दिन रात एक किया हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें