मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के प्रसाद का पुरा मोहल्ले में स्थित एक जमीन पर कब्जेदार का ताला तोड़ने के मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी आरके भारद्वाज ने कटरा कोतवाल पर नाराजगी जताई। डीआईजी ने सीओ सिटी प्रभात राय को पूरे मामले की जांच का आदेश देकर दो दिन में आख्या मांगी। पीड़ित ने कटरा कोतवाल पर ताला तोड़कर कब्जा कराने का आरोप लगाया था।
क्षेत्र के बेलखरिया का पुरा निवासी सुरेश चंद्र पांडेय ने डीआईजी को पत्रक देकर बताया कि उन्होंने सौरभ शर्मा से प्रसाद का पुरा मोहल्ले में एक जमीन का एग्रीमेंट कराया था। किराएदारी भी बनवाई थी। बताया कि उनका एग्रीमेंट अगस्त 2022 तक है। बृहस्पतिवार की सुबह कटरा कोतवाल एक व्यक्ति को लेकर पहुंचे और उसे कब्जा दिलाने लगे। कब्जा दिलाने के लिए उनके दरवाजे का ताला तोड़वाकर सामान हटवा दिया। बताया कि जिस व्यक्ति को कब्जा दिलाने ले गए थे। वह मार्च में रजिस्ट्री कराया था। जून में उनको पता चला तो आपत्ति दाखिल किया। बताया कि उनका एग्रीमेंट अगस्त तक है, ऐसे में कोई और रजिस्ट्री नहीं करा सकता है, पर कटरा कोतवाली पुलिस उस व्यक्ति को कब्जा दिलाने का कार्य कर रही है। जिससे की उसकी रजिस्ट्री को सही साबित किया जाए। मामले में डीआईजी ने सीओ सिटी को मामले की जांच का आदेश दिया है और दो दिन में आख्या मांगी। सीओ ने बृहस्पतिवार को मौका मुआयना भी किया। साथ ही दोनों पक्षों से यथास्थिति बनाए रखने को कहा है।