जिगना। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार की दोपहर जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर मनिकठी गांव के पास बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड तीन ट्रकों को पकड़ा। डीएम ने परिवहन विभाग, खनन विभाग और जिगना थाने की पुलिस को फोन कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिले में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से चल रहे है। परिवहन विभाग की कुछेक वाहनों पर कार्रवाई कर शांत बैठ जाती है। जब कभी ओवरलोड वाहन चलने को लेकर हल्ला मचता है तो फिर कार्रवाई कर देते है। कई लोग परिवहन विभाग पर ओवरलोड वाहनों का चालाने का आरोप लगा चुके है। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने तो विधान परिषद में परिवहन विभाग के अधिकारियों पर वसूली करने और ओवरलोड वाहन चलाने का आरोप लगाया। इसके बाद भी ओवरलोड वाहनों पर नकेल नहीं कसा जा सका है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार बृहस्पतिवार जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर मनिगठी के पास साढे 12 बजे तीन हाईवा ट्रक को रोका। जिसमें ओवरलोड बोल्डर लदा था। जो हरगढ़ की तरफ जा रहा था। एक ट्रक खाली जा रहा था। चारो वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगा था । जिलाधिकारी ने बिना नंबर प्लेट लगाए ओवरलोड ट्रक देख नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष जिगना को बुलाकर वाहनों को सौंपकर परिवहन और खनिज विभाग की टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया।