प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के निर्वाचन में सोमवार को सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें डॉ. अशोक राय को अध्यक्ष और डॉ. सुनील सिंह को सचिव चुना गया।
चुनाव अधिकारी डॉ. राजन ने बताया कि 10 मई को बैठक के बाद 13 मई को नामांकन की अंतिम तिथि घोषित की गई थी। इसके बाद 15 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। उन्होंने बताया कि 25 मई को चुनाव की तिथि घोषित की गई थी। सभी पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन दाखिल के चलते सोमवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। जिसके बाद सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें डॉ. अशोक राय को अध्यक्ष और मंडलीय अस्पताल के ईएमओ डॉ. सुनील सिंह को सचिव चुना गया। इनके अलावा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव व डॉ. राकेश कुमार पटेल को उपाध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार सिंह को वित्त सचिव, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी डॉ. मोहम्मद जमील अनवर, एडिटर डॉ. आंनद सिंह को बनाया गया। सोमवार को मंडलीय अस्पताल में डॉ. सुनील को माल्यार्पण कर चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने बधाई दी। बधाई देने वालों में डॉ. तरुण सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. जगदीश, फार्मासिस्ट भूपेंद्र, सत्या, चंदन आदि शामिल रहे।