फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन को गलत रिपोर्ट भेजने पर एआरटीओ मिर्जापुर निलंबित, लाइसेंस के निस्तारण संबंधी थी रिपोर्ट  

Wed, 23 Dec 2020 10:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शासन से लाइसेंस निस्तारण संबंधी मांगी गई रिपोर्ट गलत भेजने पर एआरटीओ प्रशासन मिर्जापुर रविकांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया। डीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख सचिव परिवहन ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन


दो माह पूर्व शासन द्वारा जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई थी कि कितने लाइसेंस लंबित हैं। जिस पर एआरटीओ ने बताया कि कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है। शासन को यह बात पची नहीं और उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद डीएम ने एआरटीओ से जवाब मांगा। एआरटीओ ने लिखित रूप से बताया कि कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है।

डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेजी तो शासन ने पोर्टल की जांच कराने को कहा। जिसके बाद परिवहन विभाग के पोर्टल की जांच की गई तो पता चला कि लाइसेंस संबंधी कई मामले पेंडिंग हैं। एआरटीओ के गलत सूचना देने संबंधी मामले की जांच के बाद डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेज दी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने लाइसेंस के संबंध में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर एआरटीओ प्रशासन रवि कांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। उनको लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। एआरटीओ के सस्पेंड किए जाने पर विभाग में हड़कंप मच गया है। एआरटीओ एक वर्ष से अधिक समय से जिले में तैनात थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें