फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसा कर लड़की का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर के समृद्ध इलाके की निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर दोस्तों संग अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लड़की को बरामद किया है। उसकी तबीयत खराब है।
विज्ञापन

लड़की की मां ने सोमवार की शाम को पुलिस से बूढ़ादेई निवासी मजीद अकरम सहित दो अन्य पर उसकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। दो संप्रदायों के बीच मामला होने पर क्षेत्र में तनाव का माहौल बनने लगा। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से लोकेशन को मुंबई में ट्रेस किया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गईं। पुलिस टीम मुंबई पहुंची तो शिवाजी नगर के गोवंडी इलाके से आरोपी मजीद अकरम पुत्र इकबाल निवासी बूढ़ादेई को पकड़कर युवती को उसके कब्जे से मुक्त कराया गया। इस दौरान अपहृत युवती का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया है। उसको इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों की भी घटना में संलिप्तता मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस है। पकड़े गए आरोपी मजीद अकरम को पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। युवती की तबीयत खराब होने के कारण उसका बयान नहीं हो सका। बयान के बाद अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें