फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अन्तर्गत ददरा बाजार में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से एक पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा के साथ आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाया।
विज्ञापन

एक माह पहले ददरा बाजार में स्थानीय निवासी सत्यम सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी थी। जिसके कुछ घंटों बाद ही आक्रोशित लोगों द्वारा गोली चलाने वाले आरोपी युवक ऋषभ पांडेय की पीट पीट कर पुलिस की मौजूदगी में निर्मम हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्या कांड के मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें मृतक ऋषभ पांडेय के पिता वीरेंद्र पांडेय की तहरीर पर 21 लोगो पर नामजद एवन 250 अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमे अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। पीड़ित वीरेंद्र पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हत्या में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से साक्ष्य छिपाने, प्रत्यक्षदर्शियों को धमकाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पीड़ित सहित अन्य लोगों में भय बना हुआ है। ऐसे में न्याय व निष्पक्ष जांच के लिए नामजद आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें