फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरओ निकले पाजिटिव, नामांकन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान नरायनपुर ब्लाक में बृहस्पतिवार को सहायक रिटर्निग आफिसर की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव होने के चलते नामांकन कार्य लगभग आधे घंटे बाधित रहा। सहायक रिटर्निंग आफिसर की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर नामांकन ड्यूटी में लगे अतिरिक्त चुनाव कर्मी के आने के बाद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाक परिसर में काउंटर नंबर 12 प्रधान पद के उम्मीदवारों के नामांकन के लिए बनाया गया है। काउंटर पर सिंचाई विभाग के एक अवर अभियंता को सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में तैनात किया गया है। निर्धारित समय पर उन्होंने काउंटर पर पहुंचकर नामांकन कार्य शुरू कर दिया था। इसी बीच उन्हें बुखार जैसा महसूस होने लगा। जिसकी जानकारी सहायक रिटर्निंग आफिसर ने रिटर्निंग आफिसर राम आशीष को दी। एहतियात के तौर पर तत्काल चिकित्सकीय टीम ने वहां पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें जांच रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। नामांकन कार्य बाधित न हो, इसके लिए अतिरिक्त में मौजूद सहायक रिटर्निंग आफिसर को बुलाकर कार्य संपादित कराया गया। इस बीच करीब आधे घंटे तक नामांकन कार्य बाधित रहा। हालांकि खंड विकास अधिकारी ने कहा कि नामांकन से संबंधित किसी प्रकार का कार्य बाधित नहीं हुआ है। नामांकन कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्लाक सभागार से बाहर निकालकर ब्लाक सभागार, परिसर व कांउटरों को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें