फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश, सड़क किया जाम

Sun, 24 Oct 2021 01:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

आक्रोशित भीड़ ने डीएम की गाड़ी को भी रोक दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
वाराणसी-सोनभद्र मार्ग के पास जाम लगाये लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ त्रिमोहनी पर बीते दिनों पिता-पुत्र की पिटाई से आक्रोशित बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाराणसी-सोनभद्र मार्ग के पास जाम लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम व एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 क्षेत्र के शर्मारोड त्रिमुहानी पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार गरौडी गांव निवासी शाकिर अली ने गोलबंदी कर साथियों के साथ इब्राहिमपुर के दुकानदार राजेन्द्र कुमार गुप्ता (45) पुत्र धन्नू लाल गुप्ता व उसके पुत्र राजकुमार गुप्ता (15) को लाठी व राड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शर्मा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ ने डीएम की गाड़ी को भी रोक दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। डीएम एसपी ने आक्रोशित भीड़ को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें