फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण का शिकार अमृत सरोवर (तालाब)

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड में जल संचय के लिए से चयनित अमृत सरोवर (तालाब) के भीटों पर अवैध कब्जे हैं। तालाबों के भीटे पर अवैध रूप से कच्चे और पक्के निर्माण के साथ ही लोगों द्वारा मड़ई व नाद, खूंटा आदि रखा गया है। अतिक्रमण से घिरे कई ऐसे तालाब हैं जहां मवेशियों तक को उतरने की जगह नहीं बची है। ऐसे में तालाबों की खोदाई में अड़चन आ रही है।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड में 300 के लगभग छोटे और बड़े तालाब हैं। अतिक्रमण व रख-रखाव के अभाव में गर्मी के मौसम में ऐसे तालाब
सूख गए हैं या सूखने के कगार पर हैं। इस वर्ष जल संचय के के लिए अहमलपुर, अघवार, कुशहां, महुवारीकला, मगरदाकला, दुहौआ व लोहंदीकला को मिलाकर कुल सात अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि पूजन के साथ ही अधिकतर तालाबों की खोदाई तो शुरू करा दी गई लेकिन तालाबों पर हुए अतिक्रमण की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं। जबकि लाखों रुपये की लागत से तालाबों के गहरीकरण, दीवार के साथ ही इंटरलाकिंग आदि भी कराया जाना है। अतिक्रमण की बात करें तो ब्लाक मुख्यालय से सटे लोहंदीकला में ठीक लोहंदी महावीर मंदिर के पीछे स्थित अमृत सरोवर के भीटों पर अवैध रूप से कच्चे और पक्के निर्माण कराए गए हैं। अतिक्रमण के चलते तालाब सिकुड़ गया है। इसी तरह दुहौआ व मगरदाकला गांव स्थित तालाब पर अतिक्रमण है। अहमलपुर स्थित चयनित अमृत सरोवर (तालाब) के भीटों पर आसपास के लोगों के द्वारा मड़ई आदि लगाकर बाकायदा नाद व खूंटा गाड़ दिया गया है। अघवार गांव में अमृत सरोवर (तालाब) खोदाई के दौरान मनबढ़ किस्म के लोग कार्य में रोड़ा डाल रहे थे। बीडीओ की पहल पर किसी तरह मामले को रफा-दफा किया गया।
अमृत सरोवर (तालाब) के गहरीकरण के लिए खुद जिलाधिकारी सहित विधायक व प्रमुख ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया लेकिन तालाबों पर हुए अतिक्रमण की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया। ग्राम प्रधानों की मानें तो ब्लाक मुख्यालय से लेकर तहसील पर बैठे अफसरों के अतिक्रमण हटाए जाने के लिए गुहार लगाई गई है। पर अतिक्रमण हटाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामदरस चौधरी ने कहा कुछ तालाबों पर अतिक्रमण की सूचना मिली थी। थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें