फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक घटनाओं के बीच हुआ पहले चरण का मतदान

Sun, 29 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल, वोट डालने के लिए सुबह से ही उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ ब्लाक में हिंसक घटनाओं की बीच ग्राम प्रधान और सदस्य पद के मतदान शनिवार को हुआ।

पहले चरण के लिए जिले में 75.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान कई जगह पुलिस और समर्थकों में झड़प हुई। विकास खंड सिटी के अघौली में पुलिस और समर्थकों में झड़प हो गई। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार घायल हो गए।

वहीं कोन में मल्लेपुर, अनिरूद्धपुर पूरबपट्टी, श्रीपट्टी, बल्लीपरवा में लाठी चार्ज करके भगाया। मझवां ब्लाक में बाणापुर में दो प्रधानों, सेमरी गांव में प्रधान समर्थकों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीखड़ ब्लाक में मतदान शांतिपूर्ण हुआ। चुनाव के दौरान प्रेक्षक प्रदीप कुमार, डीएम, एसपी और सीडीओ ने निरीक्षण किया।

पहले चरण के लिए सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ ब्लाक में प्रात: आठ बजे से मतदान शुरु हो गया, जो शाम चार बजे तक चला।

ग्रामीणों को मतदान समाप्त होने की समुचित जानकारी नहीं होने के कारण सीखड़ के अराजीलाइन सुल्तानपुर में कई मतदाता मतदान से वंचित रह गए।

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह और एसपी अरविंद सेन ने संवेदनशील गांव चंदईपुर का दल बल के साथ निरीक्षण किया।

वहीं सीडीओ अमित कुमार सिंह ने जीडी बिनानी कालेज में हो रहे मतदान का निरीक्षण किया। मतदान के दौरान युुवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। चुनाव में मतदान करने के बाद युवक और युवतियां खासे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें