फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने जिले के टापर को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाली आकांक्षा सिंह व पूजा विश्वकर्मा को रविवार को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने हाईस्कूल की टॉपर आकांक्षा सिंह को उसके निवास स्थान सहसपुरा व इंटरमीडिएट की टॉपर पूजा विश्वकर्मा के घर राजगढ़ जाकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दोनों मेधावियों के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आकांक्षा सिंह ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर हाईस्कूल में तथा पूजा विश्वकर्मा ने इंटरमीडिएट में 91.30 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल की टॉपर आकांक्षा प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं, पूजा विश्वकर्मा कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। पूजा ने कृषि विज्ञान से ही इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस बार जिले का परिणाम अच्छा रहा है। हाईस्कूल का परिणाम 85.93 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 84.17 प्रतिशत है। इस परिणाम से विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने भी हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें