पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के ककरद गांव में शनिवार की दोपहर पत्नी से हुए विवाद में पति ने कुएं में छलांग लगा दी।
शनिवार को ककरद निवासी गिरधर विश्वकर्मा की पत्नी सुशीला को दोपहर में घर का कुछ काम करना था। उसने पति से एक वर्षीय बच्चे का ख्याल रखने को कहा। इस पर हुए विवाद में आक्रोशित होकर पति ने घर के बगल में सूखे कुएं में छलांग लगा दी। पति को कुएं में कूदते देख पत्नी चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पवन कुमार ने उसे एंबुलेंस से पटेहरा पीएचसी भेजवाया। जहां से इलाज के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।