मिर्जापुर। रक्तदान को महादान इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान करके लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना होगा। अमर उजाला फाउंडेशनकी ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसी जरुरत मंद को जरुरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इसी उद्देश्य से इस बार 14 जून को मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड बैंक के पीआरओ रामकुमार गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने से किसी को कोई हानि नहीं होती है। कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयुु पूरी कर चुका हो रक्तदान कर सकता है। 60 वर्ष तक की उम्र तक रक्तदान किया जा सकता है। आपके द्वारा किए गए एक युनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान करने के लिए शिविर में आकर रजिस्ट्रेशन करकर रक्तदान करें।
रक्तदान करने से किसी को कोई क्षति नहीं होती है। बल्कि शरीर में नया रक्त बनता है। जिससे व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों को दूर करता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। 14 जून को लगने वाले रक्तदान में रक्तदान कर महादानी बनें। डा. आलोकजी, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल