फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राज्याभिषेक के बाद चारों भाई घोड़ों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले

विज्ञापन
चुनार में सनक सनदंन लीला में नगर भ्रमण करते श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न चारों भाई। फोटो संव
विज्ञापन
चुनार। नगर के गोला साहबराम स्थित प्रसिद्ध रामलीला मंच पर श्रीराघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में चल रही 21 दिवसीय रामलीला का समापन शुक्रवार की रात सनक सनंदन लीला के मंचन के साथ हुआ।
विज्ञापन

राज्याभिषेक के बाद श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाई घोड़ों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा की और जगह-जगह चारों भाइयों की आरती उतारी। ‘रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी’ की मधुर धुन के बीच समिति के सदस्यों और लीला प्रेमियों के ‘प्रभु श्रीरामचंद्र की जय’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। नगर भ्रमण के बाद चारों भाई रामलीला मंच पर पहुंचे। वहां अंतिम दिन पाठ और आरती हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री संजय साहू, रमाशंकर पांडेय, बृजनंदन कुशवाहा, गोविंद जायसवाल, अविनाश अग्रवाल और पवन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें