फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आरव क्रिकेट एकेडमी ने बजाज स्कूल को 13 रनों से हराया

विज्ञापन
बी ​डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत आयोजित मैंच में गेंद फेंकता गेंदबाज। स्रोत- एसोसिएशन
विज्ञापन
बी डिविजन क्रिकेट लीग
विज्ञापन

मिर्जापुर। विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बी डिविजन क्रिकेट लीग के तहत शुक्रवार को आरव क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीत लिया।
एसोसिएशन के सचिव विवेक दुबे ने बताया कि आरव क्रिकेट एकेडमी और बजाज स्कूल के बीच 15-15 ओवर का मैच खेला। इसमें टॉस जीतकर बजाज स्कूल ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इसमें आरव टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें सुजीत पाल ने 79, हरीओम ने 15, निखिल ने 11 रन बनाए। शाश्वत ने दो, प्रिंस ने दो, राजवीर रस्तोगी एक विकेट लिए। जवाब में
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बजाज स्कूल 129 रन ही बना सकी
बजाज स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बनाए। इसमें राजवीर रस्तोगी ने नाबाद 72 रन बनाए। नमन केसरवानी ने 16, शौर्य ने 14 रन बनाए। विनीत ने दो, शिवम ने दो, हरिओम, आर्यन ने एक-एक विकेट लिए। मैच के अंपायर राज कुमार यादव, बृजेश यादव, स्कोरर अमर ज्योति विश्वकर्मा रहे। इस अवसर पर सत्यम राय, लवकुश शुक्ला, वंदना यादव, डॉ. अभय मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें