राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़, मिर्जापुर। क्षेत्र के लूसा स्टेशन पर बृहस्पतिवार की देर रात 11 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआरिया निवासी बबलू पत्नी फूलमती से झगड़े के बाद लूसा स्टेशन पर पांच वर्षीय बेटे सोमारू को ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इसमें उसका दाहिना हाथ टूट गया।
बच्चे को घायल देख अन्य यात्रियों ने पूरे परिवार को ट्रेन से नीचे उतार दिया। लोगों की मदद से घायल बालक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। दाहिना हाथ टूट जाने की वजह से उसे ट्रॉमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल ने बताया कि ट्रेन में पति-पत्नी में विवाद हुआ। पति ने बच्चे को ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया था। घायल बच्चे को रेफर किया गया। पति-पत्नी इतना क्रोधित थे कि बच्चे को सोनभद्र ले जाना नहीं चाह रहे थे। किसी तरह उन्हें भेजा गया।