फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 21 दिन बाद शहर और पड़री थाने पर प्रभारी की हुई तैनाती, छह थानाध्यक्ष बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
21 दिन से बिना कोतवाल और थानाध्यक्ष के चल रहे शहर कोतवाली और पड़री थाने नए प्रभारी की तैनाती हो गई है। साथ ही चार अन्य थानों के थानाध्यक्ष भी बदल गए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक होने के बाद भी उप निरीक्षकों पर भरोसा जताया है। छह में पांच थानों की कमान उप निरीक्षको को दिया गया है।
विज्ञापन

29 नवंबर को शहर कोतवाल नीरज पाठक और पड़री थानाध्यक्ष अजित सिंह को कैबिनेट मंत्री के निर्देश के बाद हटा दिया गया था। उसके बाद से दोनों स्थानों पर नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। 21 दिन बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फेरबदल करते हुए छह थानों पर नई तैनाती करते हुए इसमें शहर और पड़री थाने पर भी नए प्रभारी की नियुक्ति की। राजगढ़ थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा को शहर कोतवाल बनाया गया है। पीआरओ और एसओजी में तैनात प्रदीप कुमार सिंह को पड़री थानाध्यक्ष बनाया गया। लालगंज थाना पर तैनात उप निरीक्षक भारत सुमन को थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज बनाया गया। उप निरीक्षक ब्रह्मदीन पांडेय को थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज से थानाध्यक्ष विंध्याचल बनाया गया। विंध्याचल थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को राजगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया।
निरीक्षक सदानंद सिंह को अहरौरा थाने से हटाकर साइबर क्राइम थाने भेजा गया तो नरायनपुर चौकी पर तैनात अजय कुमार मिश्र को जिले के सबसे महत्वपूर्ण थाने पर तैनाती मिली है। अहरौरा थाना इन दिनाें काफी सुर्खियों में रहा। जहां खनन इलाके में लगातार हादसे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें