तहसील में नवयुवक अधिवक्ता समिति द्वारा नवागत एसडीएम (न्यायिक) रविशंकर यादव का बार भवन में बृहस्पतिवार को परिचय समारोह वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ दिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की एक मजबूत कड़ी हैं।
नवागत अधिकारी का अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत किया गया और एक दूसरे से परिचय हुआ। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील के कुछ समस्याओं को नवागत अधिकारी के साथ ही परिचय समारोह में मौजूद एसडीएम अनेग सिंह, तहसीलदार ईवेन्द्र सिंह के सामने रखा। नवागत अधिकारी ने परिचय समारोह आयोजन के लिए बार के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था की एक मजबूत कड़ी है बिना उनके सहयोग से शीघ्र मुकदमों का निस्तारण होना और अन्य समस्याओं का समाधान होना संभव नही है। अधिवक्ता समाज का सम्मानित वर्ग है उनके मान सम्मान का पूरा ध्यान दिया जाएगा। संवाद