मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बृहस्पतिवार की रात ओवरलोडिंग व खनन परिवहन के अवैध परिचालन को लेकर चार ट्रकों का चालान किया। ओवरलोडिंग व अवैध खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्रवाई का निर्देश दिया था।
अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बृहस्पतिवार की रात सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विजय प्रकाश एवं खान अधिकारी केके राय व थानाध्यक्ष अहरौरा की संयुक्त टीम के साथ अहरौरा क्षेत्र के सोनभद्र-मिर्जापुर बार्डर पर ओवरलोडिंग व अवैध ढंग से किये जा रहे परिवहन का रात दो बजे औचक निरीक्षण किया। अवैध लोडिंग पाये जाने पर चार ट्रकों का चालान किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एक अभियान के तौर पर नियमित रूप से अवैध परिवहन करने वाले ट्रकों के विरुद्ध चेकिंग जारी रहेगी।