लालगंज क्षेत्र के राइस मिलों का निरीक्षण करते एसडीएम व डिप्टी आरएमओ।
- फोटो : MIRZAPUR
लालगंज। उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ के साथ क्षेत्र के मिलों का निरीक्षण किया। मिलरों ने धान क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान का लिखित देने के बाद भी उठान नहीं किया था। एसडीएम ने मिलों को चेतावनी दिया कि वे धान की उठान करें अन्यथा कार्रवाई होगी।
लॉक डाउन के दौरान किसानों ने गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने के लिए आना शुरू ही किया था कि विध्न पड़ गया। क्रय केंद्र पर अभी तक धान का उठान मिलों ने नहीं किया है। जिसके कारण क्रय केंद्र पर जगह का अभाव है। इस बात की संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के मिलों का निरीक्षण किया और मिलरों को सख्त चेतावनी दिया कि समय के अंदर यदि धान का उठान नहीं किया गया तो मिलरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई संभव निश्चित है। उनके साथ डिप्टी आरएमओ अजित कुमार त्रिपाठी, एएमओ मानचंद भी मौजूद रहे।