फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन लूट कांड मामले में कार्रवाई: एएसपी सिटी श्रीकांत का स्थानांतरण, पढ़ें- कहां भेजे गए?

Tue, 26 Sep 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

एक्सिस बैंक के समाने 12 सितंबर को दो बाइक सवार चार बदमाश 35 लाख कैश लूट ले गए थे। बदमाश गार्ड की गोली मारकर हत्या किए थे। लूट डंकिनगंज  चौकी से 200 मीटर की दूरी पर हुई थी।
विज्ञापन
transfer - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैश वैन लूट कांड मामले में शासन ने कार्रवाई करते हुए डीजी कार्यालय से सम्बद्ध एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का मुरादाबाद स्थानांतरण कर दिया गया। मामले में इससे पहले सीओ सिटी समेत पांच को निलंबित किया जा चुका है। 

विज्ञापन


एक्सिस बैंक के समाने 12 सितंबर को दो बाइक सवार चार बदमाश 35 लाख कैश लूट ले गए थे। बदमाश गार्ड की गोली मारकर हत्या किए थे। 
लूट डंकिनगंज  चौकी से 200 मीटर की दूरी पर हुई थी। मामले में घटना के तीन दिन बाद पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी व चौकी प्रभारी डंकिनगंज अनिल विश्वकर्मा, बीट आरक्षित जयप्रकाश व पीआरबी बाइक के आरक्षी श्रवण कुमार को निलंबित कर दिया था।
यह भी पढ़ें- वाराणसी: बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पांच दिन बाद काम पर लौटे, मरीजों को बड़ी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में शासन ने एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति व सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को डीजी कार्यालय से सम्बद्ध के दिया था, पर दोनों लोग घटना के खुलासे में काम कर रहे थे। बीते शुक्रवार को सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को शासन ने एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का मुरादाबाद इंटेलिजेंस में स्थानांतरण कर दिया गई। उनके स्थान पर दिनेश कुमार को नया एसपी सिटी बनाया कर भेजा जा रहा है। लूट कांड मामले में अब तक छह लोगों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें पांच लोग निलंबित हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें