फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में मंगलसूत्र छीनने का आरोपी घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
देहात कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी ​​शिवम चौहान। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय से पहले पहाड़ी गांव के पास महिला से छीना था मंगलसूत्र और चेन, तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन

मिर्जापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार सुबह खड़ंजा फाल मार्ग पर मुठभेड़ में मंगलसूत्र छीनने के आरोपी कोतवाली देहात क्षेत्र के धौरुपुर निवासी शिवम चौहान (23) को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवम के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से छीना गया मंगलसूत्र, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक भी मिली है।
एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि देहात कोतवाल अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ सोमवार को खड़ंजा फाल मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

देहात के कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाशी में उसके पास से पीली धातु का मंगलसूत्र, तमंचा, कारतूस और खोखा मिला। पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि 16 अक्तूबर की शाम आठ बजे आरटीओ कार्यालय से पहले पहाड़ी गांव के पास लालगंज की ओर स्कूटी से जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र और चेन छीनी थी। चेन उसने सहयोगी को दे दी थी, मंगलसूत्र खुद रख लिया था। इसी मंगलसूत्र के साथ जाते समय वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
जीआरपी समेत दो थानों में दर्ज हैं चार प्राथमिकी
देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार शिवम चौहान का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ जीआरपी मिर्जापुर में चोरी और अन्य संबंधित धाराओं में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। इसके अलावा कोतवाली देहात में मारपीट और धमकी देने से संबंधित एक और छिनैती से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें