फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किशोर के गुप्तांग में मिर्च डालने का आरोप, छह पर नामजद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। किशोर को बिजली के खंभे में बांधकर पीटने के मामले में शनिवार को सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, पीड़ित की मां ने तहरीर में यह आरोप भी लगाया कि पुत्र के गुप्तांग में आरोपियों ने मिर्च डाल दी थी। इसके बाद पुत्र को श्मशान घाट ले जाकर अपने साथियों के साथ मारा-पीटा था। इस मामले में छह काे नामजद करते हुए मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन


मामला हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 31 दिसंबर को ग्राम प्रधान व उसके पुत्र ने ट्रैक्टर के पार्ट चोरी हो जाने की बात को लेकर 14 वर्षीय पुत्र को बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई की। सुबह पांच बजे से अपराह्न तीन बजे तक उसके साथ बर्बरता की गई। आरोप लगाया कि पुत्र के गुप्तांग में आरोपियों ने मिर्च डाल दी थी। इसके बाद श्मशान घाट ले जाकर मारा-पीटा था। सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कि पीड़ित किशोर की मां की तहरीर पर पन्नालाल, बबलू, धीरज पटेल, रामभरोसे , मनोज, आत्माराम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें